राकेश कथूरिया, कैथल. जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शंकुतला दहिया ने बताया कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के आदेशानुसार प्रत्येक माह के प्रत्येक वीरवार को बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क ओपीडी निर्धारित की गई है। वीरवार को सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी तथा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सब-सैन्टरों पर बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क औषधि वितरण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य स्थिति का चिकित्सकों द्वारा विस्तारपूर्वक परीक्षण किया गया।
बुजुर्गों का रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर), सामान्य शारीरिक परीक्षण तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गई। जांच के उपरांत आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
यह शिविर गांव शिमला, सौंगरी, तितरम, सौंगल, भाणा, बरसाना, फतेहपुर, नैना, पीडल, जडोला एवं गोहरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त क्योडक एवं डीग आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी तथा फरल एवं सेरधा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, एवं सब-सैन्टरों पर भी बुजुर्गों के लिए विशेष मेडिकल शिविर लगाए गए।
डॉ. शकुंतला दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग द्वारा वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वीरवार को नि:शुल्क मेडिकल शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके निकटतम आयुष संस्थान पर सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं, कमजोरी, अनिद्रा तथा अन्य दीर्घकालिक रोग सामान्य रूप से देखने को मिलते हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच से रोगों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार प्रारंभ किया जा सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति शरीर की प्रकृति के अनुरूप उपचार प्रदान कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होती है।
डॉ. शकुंतला दहिया ने सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वीरवार को अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी अथवा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सब सैन्टरों में आयोजित नि:शुल्क ओ0पी0डी0 एवं स्वास्थ्य शिविर का लाभ अवश्य उठाएं। नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार अपनाकर बुजुर्ग स्वस्थ, सफ्यि एवं आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर सकते हैं। आयुष विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क औषधि वितरण शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें स्वस्थ एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था प्रदान की जा सके।
- हॉस्टल खाली करने का नोटिस मिला तो इमरजेंसी ड्यूटी में लापरवाही! 3 नर्स सस्पेंड, बिजली चोरी में चौथी पर गिरी गाज
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रेल से किया प्रयागराज का सफर, PM के ईंधन बचत अपील को दिया बल
- ‘सरकार से कहिए ऐसा न करें’, SC ने कहा- 9वीं कक्षा में तीसरी भाषा पढ़ने से तनाव बढ़ेगा
- बड़ी कार्रवाई: शिक्षा विभाग में वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म, व्याख्याता से भृत्य तक सामूहिक रूप से कार्यमुक्त
- विधानसभा में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 पारित, जोखिम आधारित बिजनेस परमिशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़

