राकेश कथूरिया, कैथल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मंत्री ने एक महिला के ऑपरेशन में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित करने तथा निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। वहीं एक बिजली चोरी का फर्जी केस बनाने के मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय सीमा में किया जाए। आमजन की शिकायतों का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अधिक समय तक लंबित न रखे।
- राशन के लिए 2 किमी पहाड़ से उतरे ग्रामीण, फिर भी खाली हाथ लौटे: 3-4 दिन से दुकान के लगा रहे चक्कर, व्यवस्था पर उठे सवाल
- CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की जांच, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी
- शख्स ने बनाया फेक एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, 2 लाख 80 हजार सैलरी बताकर हासिल की नौकरी, भांडा फूटते ही आरोपी गिरफ्तार
- मिर्जापुर के गांव में ऐसा क्या दिखा कि गदगद हो गए डेनमार्क के राजदूत? जल जीवन मिशन को लेकर दिया बड़ा बयान
- रेलवे स्टेशन से जेवर चुराने वाले 4 आरोपी हिरासत में, बुजुर्ग और कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना



