राकेश कथूरिया, कैथल. हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के सौजन्य से ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में सोमवार को 15 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 20 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, लोकगीतों और पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला का शुभारंभ नृत्य विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता तथा पूर्व जिला खेल अधिकारी जसवंत सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यशाला का आयोजन हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी के दिशा-निर्देशों में किया जा रहा है। इस अवसर पर ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। भजन प्रस्तुति के दौरान बच्चों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जबकि कलाकारों की शानदार अदाकारी ने उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
स्कूल की प्राचार्य अंजू तलवाड़ ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कला एवं संस्कृति से जुड़े आयोजनों को सदैव प्रोत्साहित करता है। उन्होंने सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
- मठ-मंदिर, मदरसा और वक्फ बोर्ड पर सरकारी कंट्रोल की जंग, कांग्रेस समर्थन में तो संत विरोध में उतरे
- 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का दिवाली बोनस मिलेगा: दिव्यांगों को अब जन्म से पेंशन, मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
- व्रत में खाई जाने वाली 5 तरह की चटनी, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना, जरूर करें try
- आयुष्मान योजना में गड़बड़ी: रायपुर के श्री अनंत साईं हॉस्पिटल को नोटिस जारी, तीन दिन का अल्टीमेटम
- Odisha News : CM माझी ने 39,383 करोड़ की 53 औद्योगिक परियोजनाओं का किया शुभारंभ, 42 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

