कैथल। डीसी अपराजिता ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में होगा। सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करें, ताकि समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हो सके।
डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रत्येक विभाग को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा। समारोह स्थल के साथ-साथ पूरे शहर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान रखा जाए। समारोह के भव्य रूप देने में किसी प्रकार की कोई कमी न छोड़ी जाए। समारोह के दौरान जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
डीसी ने समारोह की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से होगा। इसके बाद परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संबोधन, मार्च पास्ट तथा पीटी शो का आयोजन किया जाएगा। मार्च पास्ट में जिला पुलिस की टुकड़ियां, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड तथा प्रजातंत्र के प्रहरी भाग लेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। मुख्य अतिथि समारोह से पहले शहीद स्मारक पर जाकर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
डीसी ने पुलिस विभाग को मुख्य अतिथि के निरीक्षण के लिए जीप, राष्ट्रीय ध्वज तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को मार्च पास्ट का अभ्यास शीघ्र शुरू करने को कहा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
- इंतजार की घड़ियां खत्म: यूपी में साक्षर भारत योजना के प्रेरकों का बकाया हुआ क्लियर, जानें कब आएंगे पैसे
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, मैनपुरी में विकसित होगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, जानिए कितने हेक्टेयर में बनकर होगा तैयार
- 12 हफ्तों की कठिन ट्रेनिंग, NSG में तैयार होंगी महिला कमांडो की नई ताकत
- iGOT कर्मयोगी की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया 9वां स्थान: सरकार ने विभागों को सुधार के लिए दिए लक्ष्य, नियमित रूप से होगी मॉनिटरिंग
- ‘चीन की सैटेलाइट भी नहीं कर पाई पाकिस्तान की मदद’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पूर्व CDS जनरल चौहान


