राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी अपराजिता ने समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
डीसी अपराजिता ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का भव्य आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा। इस समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण उपरांत जिला के लोगों को अपना संदेश देंगे। इसके उपरांत शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति होगी, फिर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पीटी शो, डंबल की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा तैयार किए गए देश भक्ति व लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। डीसी ने बताया कि मार्च पास्ट में जिला पुलिस पुरुष व महिला की टुकड़ी, होम गार्ड की प्लाटून, एनसीसी विंग, डीएवी पब्लिक स्कूल की एसपीसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाईड, भीष्म ओपन स्काउट प्रजातंत्र के प्रहरियों की प्लाटून द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा।
इन स्कूलों की रहेगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
डीसी अपराजिता ने बताया कि समारोह में एमडीएन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थी सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। वहीं हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा गिद्दा, आर्य गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों द्वारा हरियाणवी नृत्य, राधाकृष्णन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कोरियोग्राफर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गीता भवन एवं जाखौली अड्डा की छात्राओं की संयुक्त टीम द्वारा हरियाणवी समूह नृत्य तथा सुपार्श्व जैन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
- OBC आरक्षण पर नया कानून लाने की तैयारी पर सियासत तेज; बीजेपी बोली- संकल्प होगा पूरा, कांग्रेस ने बताया चुनावी ढकोसला
- छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ा, दिव्यांगों को 50% तक छूट, राज्य सरकार ने राजपत्र में जारी की अधिसूचना, जानिए नई दरें…
- सिर्फ ₹599 में लॉन्च हुआ Hammer Drop Sunrise स्पीकर, 32 घंटे की बैटरी और Bluetooth 6.0 समेत ये फीचर्स
- मीठे से दांतों में कैविटी और पीलापन का खतरा क्यों बढ़ जाता है? खाने के बाद जरूर करें ये काम
- प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV सेगमेंट में उतरी MG M9: पहियों पर तैयार हुआ लग्जरी लाउंज

