राकेश कथूरिया, कैथल. डीसी अपराजिता ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, गीता के संदेश और महाभारत के गौरवशाली इतिहास से आधुनिक तकनीक के माध्यम से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं युवा समूहों से इस केंद्र के भ्रमण का आह्वान किया है।
उन्होंने बताया कि ज्योतिसर वह पावन स्थल है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा यहां अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित महाभारत अनुभव केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
डीसी अपराजिता ने कहा कि केंद्र में एडवांस्ड ऑडियो-विजुअल तकनीक के माध्यम से महाभारत काल की घटनाओं, पात्रों और जीवन मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। इससे विद्यार्थी न केवल इतिहास को समझ सकेंगे, बल्कि नैतिकता, कर्तव्य और राष्ट्रहित जैसे मूल्यों से भी प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

उन्होंने सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों तथा सांस्कृतिक संस्थाओं को विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने का आह्वान किया। उनका कहना है कि यह केंद्र केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि शोधकर्ताओं, विद्वानों और युवाओं के लिए ज्ञान एवं प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र है।
- ‘लड़ने से दोनों का होगा नुकसान’, US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रम्प को कड़ा संदेश ; बैठक का अमेरिकी मीडिया ने बायकॉट किया
- Jharkhand Top News : मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत, HC का DGP को अवमानना नोटिस, BJP में बड़ा फेरबदल, हेमंत सोरेन केस में अगली तारीख, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की बड़ी ख़बरें
- राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दागे सवाल, मध्य प्रदेश में सियासत तेज, सड़कों पर होंगे आंदोलन
- वीबीजी राम जी की भूग्राम योजना में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन: 99.34% परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूरी, दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत से आगे
- स्मार्ट सिटी ठगी मामला: केके श्रीवास्तव ने 500 करोड़ का ‘सपना’ दिखाकर 15 करोड़ लिए, फिर शेल कंपनियों के जरिए घुमाई गई रकम, ED ने 3.25 करोड़ की संपत्ति की कुर्क


