कैथल. महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी (कैथल शहरी) गुरजीत कौर ने बताया कि वीरवार को महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम कैथल में विभाग द्वारा महिला खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी सपना द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कैथल शहर की सभी कॉलोनियों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, और 100 मीटर रन, 30 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए 300 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, और 5 किलोमीटर साइकिल रेस आयोजित की गई। इस मौके पर मुकेश कुमार, गौरव, रमन, मन्जू बंसल, सुमन कुमारी, पूनम देवी, स्वाति, अंकित (डी0ई0ओ0) सहित कैथल शहर की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
ये रहे परिणाम
सीडीपीओ गुरजीत कौर ने बताया कि 30 साल से ऊपर की महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय करणजीत व तृतीय स्थान पर सेवा रानी, डिस्कस थ्रो में मुकेश देवी प्रथम, राजकिरण द्वितीय, निर्मला देवी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर सुनीता, द्वितीय स्थान पर पिंकी, तृतीय स्थान पर नैना रही।
उन्होंने बताया कि 30 साल से कम उम्र की महिलाओं की 300 मीटर रेस में मानसी प्रथम, प्रीति देवी द्वितीय, तृतीय स्थान पर मोसन रही। इसी प्रकार 400 मीटर रेस में आरती प्रथम, माफी द्वितीय, दुर्गा तृतीय स्थान पर रही। पांच किलोमीटर साईकिल रेस में प्रथम स्थान पर मुस्कान, द्वितीय स्थान पर ऊषा व तृतीय स्थान पर तन्नु रही।
- सरकारी स्कूल बना अखाड़ा: टीचर्स में जमकर हुई तू-तू मै-मै! बवाल देख 10 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती
- RIMS Security: रिम्स में बदलेगी सुरक्षा व्यवस्था, 400 होमगार्ड हटेंगे, पूर्व सैनिकों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानें क्यों लिया गया फैसला
- राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : द्रौपदी मुर्मू ने कहा – युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें
- Teja Sajja Wedding: दिसंबर में दूल्हा बनेंगे ‘हनु-मैन’ फेम तेजा सज्जा, उदयपुर में होगी शादी, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन
- तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026, मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में कल वोटिंग, जानिए पूरी तैयारी

