राकेश कथूरिया, कैथल. सेवा, समर्पण एवं मानवता के भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से लायंस क्लब कैथल सेंट्रल के सदस्यों ने दया गुप्ता मानव मंदिर नारायण सेवा केंद्र कैथल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में चल रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों, कृत्रिम अंग निर्माण कार्यशाला एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
केंद्र पहुंचने पर नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल की ओर से डॉ. विवेक गर्ग, सतपाल मंगला, दुर्गा प्रसाद, डॉ. मनोज बंसल एवं रमेश जिंदल ने लायंस क्लब के सभी सदस्यों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
दौरे के दौरान लायंस क्लब के सदस्यों प्रधान परवेश बंसल, रमेश अग्रवाल, मोहन लाल गुप्ता, बलराम धमीजा, कृष्ण मिगलानी, धूप सिंह धनकड़ और अनिल मुतरेजा ने केंद्र में संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण सहित अन्य कौशल विकास कार्यक्रमों को देखा तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा और अवसर मिल रहे हैं।
इस दौरान अतिथियों ने केंद्र में संचालित कृत्रिम अंग निर्माण कार्यशाला का भी अवलोकन किया, जहां दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर तैयार किए जाते हैं। कार्यशाला में आधुनिक तकनीकों एवं सेवाभाव के साथ किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों को नई आशा एवं आत्मविश्वास प्रदान करने वाले इस कार्य की सराहना की।
लायंस क्लब के सदस्यों ने केंद्र में दी जा रही निशुल्क फिजियोथैरेपी सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि किस प्रकार विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद मरीजों को फिजियोथैरेपी के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य एवं पुनर्वास की दिशा में सहायता प्रदान की जा रही है।
लायंस क्लब कैथल सेंट्रल के सदस्यों ने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों, जरूरतमंदों एवं युवाओं के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवा प्रकल्प मानवता की सच्ची मिसाल हैं और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
इस अवसर पर लायन्स क्लब कैथल सेंट्रल के प्रधान परवेश बंसल ने कहा कि नारायण सेवा केंद्र कैथल द्वारा शिक्षा, कौशल विकास, पुनर्वास एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं तथा समाज के अन्य संगठनों को भी ऐसे प्रयासों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी अतिथियों ने भविष्य में भी सेवा कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नारायण सेवा संस्थान के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की अपील की।
- पेपर लीक और नकल रोकने सरकार का ऐतिहासिक कदमः देश का पहला राज्य बना MP, गठित होंगी 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट
- यह क्या! कालोनी में बना रहे पांच मंजिला इमारत, रहवासियों ने अवैध निर्माण की अधिकारियों से की शिकायत…
- ‘नीतीश के साथ रहकर नौ गो मर्डर कराया’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी भूचाल
- MP नर्मदापुरम के श्री- यंत्रों की विदेशों में बढ़ी धूम: शुद्धता और सटीक माप के कारण बढ़ रही है ग्लोबल डिमांड
- बुधनी सिविल अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल: सड़क हादसे की घायल बच्चियों का आरोप-डॉक्टर की जगह आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाए टांके

