राकेश कथूरिया, कैथल। कपिल कमल कार्यालय, कैथल में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सकारात्मक संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


