राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल, एडीसी डा. सुशील कुमार ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी देंगे। साथ ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कैथल में भी किया जाएगा। इसके लिए अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।
इस आयोजन में एडीसी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभार्थियों व आमजन की भागीदारी के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था व अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल, सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां समय पर पूरी करें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, CGPSC मामले में टामन समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट पेश, नर्सिंग कॉलेज के खाने में निकल रहे कीड़े, सड़क पर BJYM अध्यक्ष का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, इलाज के बाद कल प्रदेश लौटेंगे किरण सिंहदेव… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- आजमगढ़ में सिरफिरे पति का खौफनाक कदम: घर में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली
- करनाल में स्वच्छता अभियान ने पकड़ी रफ्तार, ग्रीन बेल्ट और कर्ण विहार में चला विशेष सफाई अभियान
- MBBS के बाद अब आयुष इंटर्न ने उठाई स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा आवेदन
- बेंगलुरु में उद्योगपतियों से वन-टू-वन संवाद: सीएम डॉ. यादव ने बताईं TMZ की विशेषताएं, कंपनियों ने की 500 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव पर चर्चा



