राकेश कथूरिया, कैथल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित कार्यक्रम का जिला स्तर पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर कैथल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त अपराजिता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं और निर्देश दिए कि कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के अधिक से अधिक लाभार्थियों और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
डीसी अपराजिता ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैथल में यह कार्यक्रम अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हाल में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है, वहीं एडीसी डॉ. सुशील कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया।
डीसी अपराजिता मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी अपराजिता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला परिषद, रोडवेज, जिला समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था व अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।

बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल, सिविल सर्जन द्वारा एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआरओ चंद्र मोहन, डीडीपीओ रितू लाठर के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : पंचायत कार्यकारी अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, 2.98 लाख रुपए कैश जब्त
- दतिया में फिर हो सकता है उपचुनाव! कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें पूरा मामला
- Jamshedpur Crime: दिनदहाड़े टाटा स्टील कर्मी के बंद क्वार्टर में बड़ी चोरी, 50 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
- पटना में फर्जी सिम और VIP नंबर से चल रहा था बड़ा साइबर ठगी रैकेट, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- CM सम्राट ने की ‘बिहार गति’ परियोजनाओं की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश



