राकेश कथूरिया, कैथल. पुलिस द्वारा जिला में अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के अतिरिक्त नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर अपराध से अवगत करवाने के लिए जागरूक करने सहित एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन करते हुए अगस्त माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।
शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 100 मामलों में 127 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह दौरान विशेष तौर पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 28 मामले दर्ज करके 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 584 किलो 425 ग्राम डोडा पोस्त, 1 किलो 250 ग्राम चूरा पोस्त, 28 किलो 471 ग्राम गांजा, 260.830 ग्राम अफीम, 660.515 ग्राम हैरोइन तथा 160 नशीली गोलियों, नशीली गोलियों का 1 किलो 854 ग्राम घोल व 348 नशीले इंजेक्शन सहित बड़ी मात्रा में करोड़ों रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
वहीं अगस्त माह के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए 36 मामलों में 37 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 225 बोतल देशी, 229.25 बोतल हथकढी शराब, 18 बोतल अंग्रेजी शराब, 7 बोतल बीयर तथा करीब 1815 लीटर लाहन बरामद हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 19 मामलों में 27 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 36 लाख 4 हजार 600 रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 12 मामलों में 15 आरोपियों को काबू करके 12 अवैध देसी पिस्तौल, 5 कारतूस बरामद किए गए।
जुआ/सट्टा अधिनियम के 5 मामलों में 13 आरोपियों को काबू करके 1 लाख 50 हजार 800 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अगस्त माह दौरान पुलिस द्वारा 10 बेल जंपर व 27 पी.ओ. आरोपी तथा 4 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी काबू किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है।
जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को नही बीगडने दिया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- CG News : रेलवे ट्रैक पर बैठा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर
- सुबह 4 बजे ड्यूटी के लिए निकला था कृष्ण, 152D हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
- ISRO के निजीकरण पर बवाल: 9 कर्मचारी संगठनों ने मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए, पूछा- क्या हम सिर्फ रिसर्च करेंगे
- Gen-Z और Gen-Alpha की जरूरी मांगों को… मायावती का बड़ा बयान, सरकार और राजनीतिक दलों पर बोला तीखा हमला
- जस्टिस केआर महापात्रा छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त…



