राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उसकी भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और समाज सेवा के कार्यों में भी वह अग्रणी है। पुलिस लाइन कैथल में आयोजित रक्तदान शिविर और निशुल्क मेडिकल जांच शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि कैथल पुलिस द्वारा बुधवार को जिला नागरिक हस्पताल कैथल के सहयोग से पुलिस लाइन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त सिग्नस हस्पताल कैथल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन दौरान पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों तथा उनके परिजनों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया।
इस शिविर का उद्घाटन एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने किया। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और उनकी सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें बैच लगाकर सम्मानित किया। शिविर व मेडिकल जांच कैंप में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों से आए पुलिस कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे आगे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया गया और उन्हें जलपान भी कराया गया। इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी रमेश चंद्र, रेडक्रॉस कैथल सुपरीडेंट पवन कुमार, सिविल अस्पताल से गुलाब सिंह टेक्नीशियन, पुलिस विभाग के फार्मेसी ऑफिसर संदीप ढुल, सिग्नस हस्पताल से डॉ रजत, डॉ शिवम परमार व अन्य टीम सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान तथा मेडिकल जांच शिविर के आयोजन की सराहना की और
इसे समाज सेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता की भलाई के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इस प्रकार के आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं.
- पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर चाकू से हमला, आरोपी ने रेप की धमकी भी दी
- ACB अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली मारने की धमकी दी और ले गए लाखों का सामान, फरार आरोपी गिरफ्तार
- भोपाल में महिला प्रधान आरक्षक के पति ने लगाई फांसी: पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- बिहार पुलिस दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द: भारी गड़बड़ी के बाद BPSSC का बड़ा फैसला, EOU कर रही जांच
- PDS दुकान से निजी पिकअप में चावल की लोडिंग, पुलिस ने थाने में खड़ा कराया वाहन, खाद्य विभाग की जांच शुरू



