कैथल पुलिस की पहल से प्रेरित होकर नशे को कहा अलविदा, डीएसपी बीर भान ने सीआईए-1 स्टाफ के साथ किया सम्मानित
कैथल, जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में कैथल पुलिस द्वारा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक सोच, खेलकूद, शिक्षा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी मुहिम का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जहां कैथल निवासी 27 वर्षीय मोहित ने करीब 4-5 वर्ष पुरानी नशे की लत को दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और मार्गदर्शन के बल पर हरा दिया है। कभी बुरी संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आया मोहित अब स्वयं युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है और विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


