कैथल। हरियाणा पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश देते हुए कैथल में लूट की वारदात के एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 12/13 जून 2026 की रात हुई लूट की घटना में वांछित आरोपी निरंजन उर्फ माल्टा को CIA कलायत टीम ने कार्रवाई के दौरान काबू किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने गई टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी और ASI मनीष कुमार को निशाना बनाने का प्रयास किया। आरोपी की चलाई गई गोली ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।
इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के घुटने में गोली लगी। घायल आरोपी को तुरंत काबू कर लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कैथल पुलिस की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई से एक खतरनाक आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया।
इस कार्रवाई से अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- गरीबों के राशन पर माफियाओं का सिंडिकेट! फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से खुल से सकते हैं कई बड़े राज
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे

