राकेश कथूरिया, कैथल. कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार बुधवार की शाम थाना सीवन तथा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की इस दौरान थाना सीवन एसएचओ लेडी एसआई मुकेश रानी की टीम द्वारा सीवन में तथा सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की टीम द्वारा सेक्टर 19 व 20 में फुट पेट्रोलिंग की गई।
पुलिस टीम की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा हुआ। इस दौरान पुलिस द्वारा नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ साथ आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशे को बढ़ावा न दें। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कैथल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
- दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य, रेखा सरकार ने जारी की अधिसूचना
- Hemant Soren: मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे कई नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि
- Shardiya Navratri 2026: हजार फीट की ऊंचाई पर मां विजयासन धाम, नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां: कोर्ट फीस ₹220 कम दी और दस्तावेज भी धुंधले, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष ने लगाई है याचिका

