राकेश कथूरिया, कैथल. जिला कैथल में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों को त्वरित सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में जिला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीजीपी हरियाणा ऑफिस से कैथल पुलिस को 10 नए डायल 112 राइडर वाहन प्राप्त हुए है। इन सभी डायल 112 राइडर्स को मंगलवार को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा जिला सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों और चौकियों के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश, एसपी प्रवाचक एसआई तरसेम, ओएएसआई प्रवेश, एमटीओ एएसआई रामपाल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा की ये नए टू-व्हीलर राइडर्स जिला पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने का काम करेंगे। कई बार शहर और ग्रामीण अंचलों की संकरी व तंग गलियों या भारी जाम वाले बाजारों में चार पहिया पुलिस वाहन (ERV) समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी स्थिति में ये टू-व्हीलर राइडर्स बेहद आसानी से घटनास्थल पर कम से कम समय में पहुंच सकेंगे।
इन सभी 10 नए राइडर वाहनों को मुख्य रूप से डायल-112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम को कॉल मिलते ही संबंधित क्षेत्र के राइडर को तुरंत जीपीएस के जरिए लोकेशन मार्क कर रवाना किया जाएगा।
- शीतला माता के दरबार में लगे सवा लाख सिक्के, मेले के बाद कहां जाएंगे?
- हाथी की मौत का करंट कनेक्शन, 3 पर FIR; और नाम आ सकते हैं सामने
- मुजफ्फरपुर में शातिर चोर और गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, मकान मालिक भी गिरफ्तार
- यादव समाज की मांग पूरी! मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा
- भाजपा, चुनाव आयोग, EVM और धांधली! अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरा, फर्जी वोटरों के आंकड़ें बताते हुए दिया बड़ा बयान

