कैथल. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कैथल पुलिस द्वारा आमजन को राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी अथवा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा करें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।
एसपी ने बताया कि मानस हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है। इस पर नशे की तस्करी, बिक्री, सेवन तथा इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। प्राप्त सूचनाओं पर कैथल पुलिस द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानस हेल्पलाइन केवल नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को काउंसलिंग, उपचार एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके माध्यम से नशे से प्रभावित व्यक्ति एवं उसके परिवार को उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल तस्करों पर कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना भी उतना ही जरूरी है। मानस-1933 इस दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो उसे मदद और काउंसलिंग के लिए उचित मार्गदर्शन दिलाएं। एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.
- मानस हेल्पलाइन-1933 बनेगी नशे के खिलाफ कैथल पुलिस की मुहिम की अहम कड़ी, SP मनप्रीत सिंह सूदन ने की सहयोग की अपील
- हादसा या सोची-समझी साजिश? रामपुर में महिला की मौत का खुला राज, पति की खौफनाक करतूत आई सामने!
- शी जिनपिंग ने तियानमेन कार्रवाई का किया समर्थन, जियांग जेमिन की भूमिका की तारीफ
- कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, कल होगा सीट और महाविद्यालय का आवंटन
- जीवन कुण्डू हत्याकांड: कल किनाला गांव में होगा अंतिम संस्कार, न्याय समिति ने किया ऐलान


