राकेश कथूरिया, कैथल. पुलिस द्वारा जिला में अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के अतिरिक्त नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम तथा साइबर अपराध से अवगत करवाने के लिए जागरूक करने सहित एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन करते हुए मई माह के दौरान उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।
शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 114 मामलों में 155 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मई माह दौरान विशेष तौर पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 24 मामले दर्ज करके 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 86.895 किलोग्राम डोडा पोस्त, 22 किलोग्राम गांजा, एक किलो 214 ग्राम अफीम, 4 किलो 649 ग्राम चरस, 36.216 ग्राम हैरोइन तथा 6775 नशीली गोलियों सहित बड़ी मात्रा में लाखों रुपए मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। वहीं मई माह के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए 35 मामलों में 34 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 628 बोतल देशी, 246 बोतल हथकढी शराब, 7 बोतल अंग्रेजी शराब तथा करीब 1900 लीटर लाहण बरामद हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि संपंती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 39 मामलों में 60 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 20 लाख 89 हजार रुपए मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए 8 मामलों में 8 आरोपियों को काबू करके 13 अवैध देसी पिस्तौल व 19 कारतूस बरामद किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के 8 मामलो में 13 आरोपियों को काबू करके 1 लाख 58 हजार 750 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त मई माह दौरान पुलिस द्वारा 17 बेल जंपर व 18 पी.ओ. आरोपी तथा 3 मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी काबू किया गया।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व आमजन की जानमाल की सुरक्षा करना है। जिला पुलिस अमन-चैन एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक अपराधियों, शराब, नशा व असला तस्करों के खिलाफ उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य पालन कर रही है। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को नही बीगडने दिया जाएगा। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भिकता से तुरंत पुलिस को दे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

