राकेश कथूरिया, कैथल. जिला पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय न्यायिक परिसर में व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने डॉग स्क्वाड के साथ न्यायिक परिसर के प्रत्येक हिस्से की गहन जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। साथ ही परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर समय पर पुलिस को सूचना देगा, तो किसी भी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सकता है। डीएसपी बीरभान ने नागरिकों से पुलिस को अपना मित्र मानते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे।
- Bihar Morning News: भाजपा का सहयोग कार्यक्रम, जदयू कार्यलय में जनसुनवाई, जन सुराज की PC
- एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए; इन पर गिरी गाज!
- Navratri Day 4 : नवरात्रि का चौथा दिन आज, मां कूष्मांडा की पूजा से मिलती है सुख-समृद्धि और खुशहाली, जानें पूजा विधि और महत्व
- 14 October 2026 Rashifal : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 14 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

