राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल में जिला पुलिस की साइबर सेल ने जुलाई माह के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए करीब 9 लाख रुपये कीमत के 56 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इस मौके पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन का गलत इस्तेमाल रोका जा सके और उसे ट्रेस कर वापस दिलाने में आसानी हो।
आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है.
- वैशाली नाव हादसा: CM सम्राट, तेजस्वी और PM मोदी ने जताया दुख, 6 लाख मुआवजे का ऐलान
- Weather Update: एमपी में नए वेदर सिस्टम सक्रिय, ग्वालियर-चंबल से लेकर जबलपुर तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के आसार
- Morning News Brief: ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज!
- MP Morning News: आज नवरात्रि का चौथा दिन, लाडली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए, सीएम के कई कार्यक्रम, रेवेन्यू कलेक्शन बढ़ा, राष्ट्रीय पोषण माह में एमपी तीसरे स्थान पर

