राकेश कथूरिया, कैथल. मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में अब घबराने की जरूरत नहीं है। कैथल पुलिस की साइबर सेल ने जून माह के दौरान करीब 12.5 लाख रुपये कीमत के 78 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन का दुरुपयोग रोका जा सके और उसे ट्रेस करने में आसानी हो।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी अरुण, सिपाही अनिल कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर जून माह में आमजन के गुम हुए करीब 12.5 लाख रुपये से अधिक कीमत के 78 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।
डीएसपी सुशील प्रकाश द्वारा पुलिस लाइन कैथल में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने सीईआईआर पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है।
- परफ्यूम, अगरबत्ती या रूम फ्रेशनर से सिर भारी क्यों होने लगता है? जानें क्या है इसके पीछे की वजह
- गणपति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबे 3 युवक, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
- बक्सर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस गश्ती गाड़ी को रौंदा, गैस कटर से निकालने पड़े SI
- रिश्तों का खून! मां-बाप, बहन और बहनोई ही निकले युवक के कातिल, आखिर क्यों रची हत्या की साजिश?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: भिलाई निगम ने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का दिया आदेश… महाराष्ट्र की सीमा पर पकड़ाया एक करोड़ 34 लाख का जुआ… नकली लेबल – होलोग्राम से शराब पैकेजिंग नेटवर्क पर कार्रवाई…



