राकेश कथूरिया, कैथल. डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया की जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कैथल पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिले में बनाए गए कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 200 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही करवाई जाए तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर निर्बाध यातायात संचालन को प्राथमिकता दी गई है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहायता हेतु विशेष संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डीएसपी सुशील प्रकाश के मोबाइल नंबर 9053052105 तथा डीएसपी रमेश चंद्र के मोबाइल नंबर 9053052101 से संपर्क किया जा सकता है। कैथल पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

कैथल पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया है कि किसी भी परीक्षार्थी या उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
- CJP प्रदर्शन पर सख्ती के लिए दिल्ली पुलिस ने मांगी माफी, SC से कहा- कार्रवाई जरूरी थी
- पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसे में 28 बच्चों की मौत, सभी 7 से 13 साल के बीच के, 40 से ज्यादा घायल
- Abhishek Sharma Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
- CG में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, विधायक मोहले के भाई समेत तीन लोगों की मौत
- BREAKING: पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, जानें कहां से लड़ेंगी 2027 का चुनाव

