राकेश कथूरिया, कैथल. साइबर अपराधी भिन्न तरीके अपनाकर आमजन के साथ साइबर ठगी कर रहे है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार आमजन को साइबर अपराधो से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। जो इसी तहत साइबर अपराध के एक तरीके बारे कैथल पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी लोन एप के माध्यम से आसान तरीके से कर्ज मिलने के चक्कर में लोग अपनी जान गवां रहे है क्योकि आजकल आसानी से ऑनलाइन लोन एप के जाल में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। जो कर्ज मंजूर करते वक्त फर्जी कंपनियां आवेदक का फोन हैक कर लेती हैं और फिर किस्त व ब्याज न देने पर अश्लील फोटो बनाकर बदनाम करने लगते हैं। कर्मचारी आवेदक के रिश्तेदारों, परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर अपशब्दों का भी प्रयोग करते हैं जिस बदनामी के डर से लोगो गलत कदम उठा लेते है। ऐसे फर्जी लोन एप से सावधान रहें और डरे नही। अगर कोई व्यक्ति आपको ब्लैकमेल करता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर साइबर हेल्पडेस्क की मदद लें।

जब लोन देने वाले ऐप के रिकवरी एजेंट कॉल करते धमकियां देकर ज्यादा पैसे वसूलते है और आपके द्वारा पुरी किस्त देने पर भी आप पर कर्ज दिखाती है। फिर 6-7 दिन में लोन पर कर्ज की कुल राशि का दोगुना ब्याना मांगा जाता है। फिर कर्जदाता चुकाने में नाकाम होने पर उनकी तस्वीरों में फेरबदल करके उनकी आपत्तिजनक बनाकर सार्वजनिक किया जाता है। जिससे डिप्रेशन में आकर कुछ कर्जधारक खुद को नुकसान भी पहुंचाते है।
ऐसे साइबर अपराधियों से कैसे बचें :-
- सबसे पहले तो लोन देने वाले ऐप या कंपनी के बारे में ये जांच करें कि क्या वह आरबीआई की अनुमति से लोन दे रही है या नही।
- कोई लोन ऐप किसी बैंक या एनबीएफसी के नाम पर कर्ज बांटने का दावा करता है तो उसे भी संबंधित बैंक या एनबीएफसी से क्रॉस चेक जरूर करें।
- चरखी दादरी में 19.67 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहा था सप्लाई करने
- सिर फूटा तो युवक बना जल्लाद; बुजुर्ग को बांधकर रिक्शे पर घुमाया, बरसाया लात-घूंसे, लोग बनाते रहे वीडियो
- चरखी दादरी पुलिस ने गांवों में किया जनसंवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
- पंडरिया के सरकारी स्कूलों में पहुंचेगी AI और रोबोटिक्स की पढ़ाई, ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ मोबाइल टेक लैब का शुभारंभ, CM साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- CG News : पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

