राकेश कथूरिया, कैथल. जिले के प्रख्यात साहित्यकार प्रो. अनिल कुमार सौदा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए 24 जून को हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन, पंचकूला के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रो. अनिल कुमार सौदा को वर्ष 2021 की कहानी प्रतियोगिता में उनकी कहानी सूझवान मोती के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें 5,000 रुपये की सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसके अलावा वर्ष 2022 के लिए उनके बाल काव्य संग्रह ऐके दी बात को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 31,000 रुपये की सम्मान राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से साहित्य जगत के साथ-साथ कैथल जिले में भी हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार सौदा ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने पीड़ित एवं वंचित समाज को अधिकार दिलाकर अवसर की समानता सुनिश्चित की, जिसके कारण आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का भी विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें निरंतर सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का उत्साह दिया। प्रो. अनिल कुमार सौदा को मिले इन दोनों सम्मानों को कैथल ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के साहित्यिक जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। साहित्यकारों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- घर से निकले… 100 मीटर दूर मिली मौत! इंदौर में मां-बेटे ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम
- रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा गाड़ी और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत
- गुजरात में भारी बारिश से थमा ऑटो सेक्टर : टाटा मोटर्स के सानंद प्लांट में उत्पादन ठप, गाड़ियों की डिलीवरी पर पड़ सकता है असर
- HPV वैक्सीन पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- तत्काल नुकसान के सबूत नहीं
- बांकीपुर उपचुनाव: सांसद रविशंकर प्रसाद और मंत्री रामकृपाल यादव ने डाला वोट, किया जीत का दावा


