कैथल । पुंडरी क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर पारिवारिक विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब 16 वर्षीय बेटे पर अपने ही पिता पर कस्सी से हमला करने का आरोप लगा। गर्दन पर वार लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। बताया गया है कि परिवार पुंडरी के गांव भाणा स्थित सरस्वती ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए आया हुआ था। गुरुवार रात करीब 10 बजे लक्ष्मी प्रसाद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ने के दौरान उनका 16 वर्षीय बेटा भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने कस्सी उठाकर पिता पर हमला कर दिया। कस्सी का वार गर्दन पर लगने से लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। डीएसपी सुशील प्रकाश के साथ सीआईए कैथल और पुंडरी थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। मामले में पुलिस घटना की परिस्थितियों और विवाद के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
- ‘पार्टी के संज्ञान में है मामला’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा का बड़ा बयान, बताया कैसे सुलझेगा विवाद
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर हंगामा, AAP के कई बड़े नेता हिरासत में; इंटरनेट सेवा बंद
- ठगी का डबल अटैक: मोटर्स की फर्जी एजेंसी से 21.45 लाख ठगे, Crypto में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 25.66 लाख ऐंठे
- गुजरात हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार और बेनामी फोन रखने के आरोपी पूर्व जज की बर्खास्तगी बरकरार
- गांधी जयंती पर इंदौर में बेटियों का ‘न्यायाग्रह’… जंजीरों में बंधकर पूछा- सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों ? बेटियों ने अनोखे अंदाज में उठाई आवाज

