राकेश कथूरिया, कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुंडरी स्थित इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला इंडियन आर्मी और कोचिंग सेंटर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल की ओर से नवीन जिंदल फाउंडेशन के कैथल प्रभारी रविंद्र धीमान, नगरपालिका पुंडरी के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, नवीन जिंदल फाउंडेशन पुंडरी प्रभारी अरविंद गोलन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच गुरमीत, फुटबॉल कोच राजीव, मास्टर नीरज गोलन, वीरेंद्र सहारन, बलविंदर दादूपुर, फौजी धर्म सिंह, पुंडरी के फौजी और शहर के अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान रविंद्र धीमान ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व और खेल के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
वहीं, राकेश गोस्वामी ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
- बिहार में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा: पूजा कर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
- दिल्ली में बिजली बिल पर सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य, रेखा सरकार ने जारी की अधिसूचना
- Hemant Soren: मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे कई नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि
- Shardiya Navratri 2026: हजार फीट की ऊंचाई पर मां विजयासन धाम, नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां: कोर्ट फीस ₹220 कम दी और दस्तावेज भी धुंधले, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष ने लगाई है याचिका

