राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल में सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। जिले के स्कूलों, कॉलेजों और ITI में 31 अगस्त को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का पहला राउंड सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, जिसमें करीब 1 लाख 45 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को शुरुआत से ही यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में यातायात को लेकर स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज कम्पीटीशन करवाया जा रहा है। जिला कैथल के सभी स्कूलों, कॉलेजों व आईटीआई में पहले राउंड की परीक्षा 31 अगस्त को सफलतापूर्वक संपन्न करवाई गई।
दूसरे राउंड की परीक्षा शीघ्र करवाई जाएगी। यह परीक्षा चार लेवल पर हुईं। पहले लेवल में कक्षा तीन से पाँचवीं तक के विद्यार्थी, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8, लेवल 3 में कक्षा 9 से 12वीं तथा लेवल 4 में कॉलेजों व आईटीआई के विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें जिला से लगभग 1 लाख 45 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रमेश चन्द्र, प्रबंधक थाना यातायात सतपाल तथा रोड सेफ्टी सेल से अनोज कुमार द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, स्कूलों, कॉलेजों, ITI तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को रेंज स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाऐगा।
- मिर्जापुर के गांव में ऐसा क्या दिखा कि गदगद हो गए डेनमार्क के राजदूत? जल जीवन मिशन को लेकर दिया बड़ा बयान
- रेलवे स्टेशन से जेवर चुराने वाले 4 आरोपी हिरासत में, बुजुर्ग और कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना
- Police Transfer News: रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट…
- 1 अक्टूबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! NCR में लगेंगे 775 कैमरे
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार पर भड़कीं, बोलीं- लोग खाने को तरस रहे और आपको मेरी..



