राकेश कथूरिया, कैथल. आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डीसी अपराजिता ने स्वयं नागरिकों की शिकायतें सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी तथा विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए। डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिविर में चंदाना गेट निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि वर्ष 2022 में पति की मृत्यु के बाद संयुक्त परिवार आईडी एवं गलत आय दर्ज होने के कारण उनकी तथा उनके बच्चे की पेंशन बंद हो गई। उन्होंने पीपीपी आईडी अलग बनाए जाने और पेंशन बहाल करने की मांग की। डीसी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पेंशन शुरू करने के निर्देश दिए। माता गेट निवासी एक महिला ने बताया कि उनके पुत्र की 28 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई थी। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक लाभ प्राप्त नहीं हुआ। इसी प्रकार देवीगढ़ रोड निवासी प्रेम चंद ने नई प्रॉपर्टी आईडी जारी करने संबंधित आवेदन किया। इसके अलावा बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग से संबंधित अन्य शिकायतें भी शिविर में प्राप्त हुईं। डीसी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी डा. सुशील कुमार, एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- गोपालगंज में गैस रिसाव होने से भीषण हादसा, 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे
- मुजफ्फरपुर के बंदरा में देर रात भीषण अगलगी, चूल्हे की चिंगारी से 6 मकान जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट
- पंजाब में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या: राजस्थान से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
- सावधान! उमराह यात्रा के नाम पर ऐसे हो रही ठगी: 5 लोगों से हड़पे 20 लाख, पैसे वापस मांगने पर देता था ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला
- WhatsApp ला रहा है धमाकेदार फीचर : अब तय समय पर अपने आप जाएगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा Schedule फीचर

