राकेश कथूरिया, कैथल. जिला कैथल की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर लड़कों के विभिन्न खेल मुकाबले उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल सचिव श्री मामचंद (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलवंती), प्रवीण थरेजा, एईओ रमेश चहल, कुलदीप तथा जिला प्रधान विजेंद्र बेरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री प्रमोद राणा ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
प्रतियोगिता के दौरान सभी खेल मैदानों पर उत्साह, जोश और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं टीम प्रभारियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गईं, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने प्रशंसा की।
खेलों का परिणाम इस प्रकार से रहा हैंडबॉल आयु वर्ग 14 कैथल प्रथम स्थान हैंडबॉल आयु वर्ग 17 कैथल द्वितीय स्थान और आयु वर्ग 19 कैथल तृतीय स्थान, चेस खेल का रिजल्ट आयु वर्ग 14 के प्रथम स्थान गुहला द्वितीय स्थान राजौंद अंडर 17 के प्रथम स्थान कैथल द्वितीय स्थान राजौंद वर्ग 19 के प्रथम स्थान कैथल द्वितीय स्थान गुहला रहा। खो खो आयु वर्ग 14 कैथल प्रथम स्थान राजौंद द्वितीय स्थान आयु वर्ग 17 कैथल प्रथम स्थान रहा गुहला द्वितीय स्थान रहा आयु वर्ग 19 प्रथम स्थान कैथल द्वितीय स्थान पुंडरी रहा।
जिले की इस खेल प्रतियोगिता का प्रथम दिन सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा आगामी दिनों में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
- सिद्धारमैया का स्टिंग वीडियो वायरलः शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे कर्नाटक के पूर्व सीएम, जानें जज ने क्या फैसला सुनाया?
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी स्क्रैप जब्ती मामले में कबाड़ गोदाम गिरफ्तार… भिलाई निगम का 20 करोड़ में बनेगा नया 5 मंजिला कार्यालय भवन… पेयजल के लिए वार्डवासियों ने किया सड़क जाम… किसान की मौत के तीन महीने बाद जेई समेत तीन पर अपराध दर्ज…
- पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति: लोकायुक्त ने एक साथ 15 ठिकानों पर मारा छापा, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
- 10 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी बिहार की तस्वीर! CM सम्राट ने किया CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन
- पुष्पा स्टाइल में गांजा तस्करी: शहडोल में ट्रक की तलाशी लेते ही उड़े पुलिस के होश, 1.13 करोड़ का माल जब्त

