कैथल। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी, कैथल की मासिक बैठक श्री गीता भवन मंदिर में संस्था के प्रधान नरेंद्र निझावन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
अपने संबोधन में पुष्पा दीदी ने कहा कि यदि मनुष्य भगवान का ध्यान करेगा तो भगवान भी उसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि मन को नियंत्रण में रखते हुए हमेशा सकारात्मक और युवा सोच बनाए रखनी चाहिए। शरीर भले ही वृद्ध हो जाए, लेकिन आत्मा सदैव युवा रहती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपने अनुभवों के माध्यम से परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन महासचिव धन सचदेवा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। इसके बाद रामलाल कालड़ा, निर्मल दिगानी, डॉ. विवेक बंसल, डॉ. कमल बंसल, रामकिशन दिगानी, ईश्वर दास अरोड़ा और अन्य सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने राजयोग ध्यान की विधि बताते हुए मानसिक शांति के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में हैफेड हरियाणा के पूर्व चेयरमैन एवं श्री गीता भवन मंदिर के प्रधान कैलाश भगत ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
संस्था के प्रधान नरेंद्र निझावन ने ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी, डॉ. विवेक बंसल और डॉ. कमल बंसल को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में जुलाई माह में जन्मदिन वाले वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया और उन्हें उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों और महिला सदस्यों ने भाग लेकर आध्यात्मिक विचारों का लाभ उठाया।
- विधान परिषद फतह करने उतरी भाजपा, पटना में दिग्गजों का महामंथन, तैयार हुआ जीत का रोडमैप!
- Haryana Top News : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ₹15 हजार का ब्याजमुक्त अग्रिम, तीन रेडी मिक्स प्लांट सील, व्यापारी के घर पर हमला, IAS सुधीर राजपाल को विशेष छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
- Bihar Top News 14 oct 2026: गांव नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन
- स्वीडन में हरियाणा के लिए निवेश तलाशेंगे CM सैनी, इन 5 सेक्टर पर नजर
- Today’s Top News: शराब घोटाले में 27 हजार पन्नों का 10वां चालान पेश, 2 कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, जिला अस्पताल को 20 साल से ICU का इंतजार, 1.80 लाख के लालच में मां ने अपने ही बच्चे को बेचा, राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास… पढ़ें दिनभर की प्रमुख

