राकेश कथूरिया, कैथल. 14 मई को कैथल शहर में श्री गीता भवन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।
ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शोभा यात्रा के दौरान जिन मार्गों से यात्रा गुजरेगी, उन रूटों पर वाहन चालक अपने वाहन लेकर ना जाएं तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी।
एसएचओ ने बताया कि शोभा यात्रा 14 मई को सुबह 9 बजे से श्री गीता भवन मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक, पार्क रोड, पेहवा चौक, पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, भगत सिंह चौक, चंदाना गेट, प्रताप गेट, डोगरा गेट, सीवन गेट, हिन्द सिनेमा तथा कमेटी चौक से होते हुए पुनः श्री गीता भवन मंदिर में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

ट्रैफिक एसएचओ ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शोभा यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
- iQOO Pad Pro 8.8 : 165Hz डिस्प्ले और 9,020mAh बैटरी वाला नया टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा इन-बिल्ट कूलिंग फैन
- सेवा संकल्प अभियान: नक्सलवाद से प्रभावित 768 दिव्यांगजनों को मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम साय कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल
- सीएम योगी का बड़ा ऐलान: प्रयागराज के कसारी-मसारी का नाम होगा कृष्णपुरी, अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट
- सीएम डॉ. मोहन की अध्यक्षता में हुए कई अहम फैसले, प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने 27,050 करोड़ की स्वीकृति
- रफ्तार ने रोकी सांसेंः स्कूली बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, हादसा देख दहल उठा लोगों का दिल

