कैथल। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर डीसी अपराजिता ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें और मतदाताओं को प्रगणक पत्र भरकर समय पर बीएलओ के पास जमा कराने के लिए जागरूक करें।
डीसी ने स्पष्ट किया कि 14 जुलाई के बाद कोई भी प्रगणक पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपने बूथ स्तर के एजेंटों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक मतदाता निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने प्रगणक पत्र जमा कर दें। उन्होंने कहा कि यदि प्रगणक पत्र जमा नहीं किया गया तो संबंधित मतदाता का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल होने में परेशानी आ सकती है। बैठक में इनेलो, जजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवाल और जमीनी स्तर पर आ रही कुछ समस्याएं उठाईं। डीसी अपराजिता ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार से समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ से समन्वय कर समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जाए।
डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर वितरित किए गए प्रगणक पत्र वापस एकत्र कर रहे हैं। अब तक 6 लाख 7 हजार 250 प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं और प्रक्रिया 14 जुलाई तक जारी है। इसके साथ ही मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित तथा एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने वाले मतदाताओं की सूची भी तैयार की गई है, जोकि अब तक 34 हजार 435 चिंहित की गई। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने बीएलओ से संपर्क कर इन सूचियों का अवलोकन करें और यदि कोई तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध हो तो समय रहते साझा करें।
बैठक के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला प्रशासन एसआईआर का कार्य पारदर्शी और नियमानुसार कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आगे भी इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग देंगे। प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि बैठक के दौरान उठाई गई जमीनी स्तर की समस्याओं का समाधान डीसी अपराजिता ने तत्काल कराने के निर्देश दिए, जिससे प्रक्रिया और अधिक सुचारु होगी।
इस अवसर पर एडीसी सुशील कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- CG Crime News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी
- भागकर दिल्ली छुपा था आरोपी, गुरुग्राम पुलिस ने 24 घंटे में कैसे दबोचा? पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने
- काली कमाई पर नकेलः माफिया अतीक अहमद की 110 करोड़ की जमीन कुर्क, जानिए काले साम्राज्य की पूरी कुंडली
- Rewa News: युवक ने सिर पर गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


