राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल के सीवन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया गया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित वार्षिक आम सभा में गुहला के एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से ही परिवार, समाज और देश की प्रगति को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही।
गुहला के एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि महिलाओं का उत्थान करना और उन्हें प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना जरूरी है। सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
एसडीएम मनीष कुमार यादव सोमवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राम आश्रम, सीवन में महिला ब्लॉक संगठन सीवन द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आर्थिक रूप से समृद्ध करना समय की आवश्यकता है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपने परिवार एवं समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, तभी देश भी तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंद परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान करना है। एसडीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ जल्द बैठक आयोजित की जाएगी तथा उनके लिए सर्फ एवं साबुन यूनिट शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का स्थायी साधन मिल सके।
एसडीएम ने महिलाओं का आह्वान किया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अभिभावकों को इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर डीपीएम मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों एवं रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सीवन में 503 स्वंय सहायता समूह हैं, जिसमें लगभग 5 हजार महिला जुड़ी हुई है। इन समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की विभिन्न कंपनियों के साथ मार्केटिंग एवं टाई-अप करवाने के प्रयास किए जाते हैं। साथ ही, विभिन्न बैंकों के माध्यम से समूहों को ऋण उपलब्ध करवाकर उनके कार्य को गति प्रदान की जा रही है।
- लुधियाना में सफाई कर्मचारियों ने फिर खोला मोर्चा, विधायक के घर का घेराव; 18 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी
- दिल्ली एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना जब्त, अंडरगारमेंट में छिपाकर ले जा रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
- सरकार कभी भी घटा सकती है PF ? EPF के नए इमरजेंसी नियम से बढ़ी टेंशन, रिटायरमेंट फंड पर कितना असर?
- भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
- चाकू की नोंक पर राहगीरों को लूटने वाले गिरोह पर पुलिस ने कसा शिकंजा, नाबालिग समेत 5 युवकों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और KTM बाइक जब्त



