राकेश कथूरिया, कैथल. कैथल के प्रमुख समाज सेवी, शिक्षाविद , वरिष्ठ एडवोकेट एवं ओम प्रभा जैन मॉर्डन स्कूल की प्रबंधक कमेटी के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे मोहन बहादुर खुरानिया का गत दिवस उनके पुत्र योगेश बहादुर खुरानिया डी जी पी उड़ीसा के भुवनेशवर स्तिथ निवास पर निधन हो गया। स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया 90 वर्ष के थे .
स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया के बड़े पुत्र अरविन्द खुरानिया एडवोकेट , योगेश बहादुर खुरानिया आई पी एस , संदीप खुरानिया और उनके भाई जगदीश बहादुर खुरानिया एडवोकेट एवं समाजसेवी , राम बहादुर खुरानिया और श्याम बहादुर खुरानिया ने स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया के पार्थिक शरीर का जगन्नाथ पूरी उड़ीसा में अंतिम संस्कार किया गया ।
स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया के अंतिम संस्कार के पश्चात परिवार अपने शहर में वापिस आया। जंहा उनके बड़े पुत्र अरविन्द खुरानिया एडवोकेट के निवास पर भारी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने पहुंच है। उनके भाई जगदीश बहादुर खुरानिया एडवोकेट एवं समाजसेवी ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे और अपने पुत्र योगेश बहादुर खुरानिया आई पी एस के पास भुवनेशवर ओड़िसा में रह रहे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्री छोड़ गए है।
उन्होंने बताया कि आगामी 27 मई बुधवार को कैथल की हनुमान वाटिका के सभागार में स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया की आत्मा की शांति के लिए प्राथना सभा का आयोजन किया जायेगा।
स्वर्गीय मोहन बहादुर खुरानिया के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में उड़ीसा सरकार के कई मंत्री , उच्च अधिकारी , नवीन जिंदल सांसद कुरुक्षेत्र , वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला , विधायक आदित्य सुरजेवाला , पूर्व विधायक भाई लीला राम , पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा , पूर्व केन्दीय मंत्री जय प्रकाश , भाजपा नेता अशोक गुज्जर , जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति सैनी , प्रमुख समाज सेवी कैलाश भक्त , डॉ महेंद्र सिंह शाह , शिव शंकर पाहवा , अशोक भारती , सुभाष गोयल , , पंजाब एवं हरियाणा है कोर्ट के निर्वाचित सदस्य प्रताप सिंह , राजिंदर जुनेजा , प्रमुख चावल निर्यातक नरेंद्र मिगलानी , इंदिरा गाँधी महिला कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के सदस्य और कैथल शहर की सामाजिक , धार्मिक संस्थाओं के सदस्य शामिल है।
- हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर 15 अक्टूबर से बदल सकता है पेमेंट का नियम!
- Bastar News Update : DD छत्तीसगढ़ में स्थानीय सिनेमा को जगह देने की मांग… पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान… यात्रियों से भरी बस पलटी
- गणपति बप्पा को लगाएं पान मोदक का भोग, घर पर ऐसे बनाएं पान फ्लेवर की मिठास से भरे मोदक
- Chatra News : TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू का शव पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम संस्कार से पहले कड़ी सुरक्षा, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे
- ‘MP शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा! वारदात से पहले पकड़े गए 6 हथियारबंद बदमाश, 4 बंदूकें और 46 कारतूस जब्त



