कैथल। एक बंद दरवाजे के पीछे चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम जैसे ही ढांड रोड स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पहुंची, वहां मौजूद युवतियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, छह युवतियों ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस की तलाशी के दौरान सेंटर के डस्टबिन से इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा युवतियों के कपड़े और अन्य सामान से भरे बैग भी वहां मिले। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है और सभी छह युवतियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।
बिना बोर्ड चल रहा था सेंटर
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, ढांड रोड की एक इमारत में तीसरी मंजिल पर यह सेंटर संचालित हो रहा था। खास बात यह थी कि बाहर इसकी पहचान के लिए कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। पुलिस को कार्रवाई के दौरान अंदर छह युवतियां मिलीं।
पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद युवतियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, टीम ने घेराबंदी कर सभी को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। कुछ लोगों ने मौके का वीडियो भी बनाया।
₹800 से ₹1200 तक ली जाती थी फीस
शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों से कथित तौर पर 800 से 1200 रुपये तक लिए जाते थे। पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को मसाज और अन्य गतिविधियों के नाम पर अलग-अलग राशि बताई जाती थी।
जांच में यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती सेंटर का संचालन कर रही थी। बताया जा रहा है कि ग्राहकों से रकम लेने के बाद संचालिका अपना हिस्सा अलग रखती थी और बाकी राशि वहां मौजूद युवतियों को दी जाती थी।
ग्राहक आते ही बाहर से लॉक कर देते थे गेट
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सेंटर के संचालन का एक और तरीका सामने आया है। बताया गया कि ग्राहक के पहुंचने के बाद पहले एंट्री फीस ली जाती थी। इसके बाद पसंद की गई युवती के साथ उसे अंदर भेजा जाता और सेंटर के बाहर का गेट लॉक कर दिया जाता था।
पुलिस को संदेह है कि ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि बाहर से देखने पर सेंटर बंद नजर आए और आसपास के लोगों को अंदर चल रही गतिविधियों की जानकारी न हो।
यूपी, पंजाब और नोएडा की रहने वाली हैं युवतियां
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई छह युवतियों में कुछ उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, जबकि जालंधर, अमृतसर और नोएडा से भी युवतियों के जुड़े होने की जानकारी मिली है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सेंटर के संचालन, वहां आने वाले ग्राहकों और कथित गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। तलाशी में मिले सामान को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

