कैथल. इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय, कैथल की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा मानसी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में नेशनल स्टाइल कबड्डी में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
यह प्रतियोगिता 23 अगस्त 2026 को रतिया(फतेहाबाद) हरियाणा स्थित गुरु नानक डिफेंस एकेडमी में आयोजित की गई। मानसी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए अपनी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा मानसी को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपए की राशि भेंट की गई.
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने मानसी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलों में सफलता भी महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने मानसी को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने मानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ईवनिंग प्रिंसिपल इंचार्ज श्वेता तंवर ने भी मानसी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। महाविद्यालय परिवार ने मानसी को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. सविता व इंटरनेशनल साइक्लिस्ट कोच आशु शर्मा उपस्थित रही ।
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया
- कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 हजार फीस से लेकर 3 साल की वैधता तक जानें नियम
- भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा!



