राकेश कथूरिया, कैथल। उपरोक्त विचार प्रसिद्ध समाजसेवी व हेफेड के पूर्व चेयरमैन और श्री गीता भवन मंदिर के प्रधान कैलाश भगत ने सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक में प्रकट किए।

मंच का संचालन करते हुए महासचिव धन सचदेवा ने बताया कि प्रधान नरेंद्र निझावन व मुख्य संरक्षक महेश दुआ की अध्यक्षता में आयोजित मई माह की मासिक बैठक में कैलाश भगत विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को श्री गीता भवन के प्रांगण में नये नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व धार्मिक अनुष्ठान समारोह की जानकारी व आमंत्रित करने हेतु शामिल हुए।

बैठक का शुभारम्भ महासचिव धन सचदेवा ने विधिवत सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया, तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिकों वी के चावला,जगदीश लाल कालड़ा,ईश्वर दास अरोडा़, रामलाल कालड़ा, अरविंद चावला, कृष्ण मिगलानी,धर्मपाल खत्री, रुप लाल गम्भीर, रूप लाल ग्रोवर व शकुंतला निझावन ने अपने भावपूर्ण भजनों से बैठक को भक्तिमय बना दिया।

इस बैठक में उज्जीवन स्माल फाइनैंस बैंक के शाखा प्रबंधक अमृत पाल सिंह ने अपने बैंक सहकर्मियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को बैंक की बचत योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने अपनी शेरों शायरी शैली में मेहमानों का स्वागत किया।

प्रधान नरेंद्र निझावन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक, पारिवारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को सुलझाने में सदैव तत्पर रहती है।

बैठक में अप्रैल व मई माह में जन्मे वरिष्ठ साथियों कंवल तनेजा , डॉ श्याम सरदाना , मदनलाल खुराना, श्याम सुंदर सिक्का, प्रेम चराया, सोहनलाल ढींगरा, अनिल आहूजा,के .एल ग्रोवर, देवेन्द्र आहूजा, राजपाल भंडूला, सुशील गर्ग,अशोक गिरधर,अर्जुन लाल गेरा, सुशीला सहगल,सुनील कुमारी चुटानी व बालमुकुंद अरोड़ा के जन्मदिन सम्मान पट्टिका पहना कर व उपहार भेंट कर हर्षोल्लास पूर्वक मनाए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों वी.के चावला,इन्द्र जीत सरदाना,श्याम लाल खेड़ा, डॉ जैली राम बंसल, सोमप्रकाश गोयल, यशपाल चौधरी, ओमप्रकाश दुआ,भुपिंद्र मेंहदीरत्ता,सतीश चावला, भीमसेन सचदेवा,डॉ जी एल चावला, राजकुमार दुआ,ज्ञान प्रकाश कुमार,जितेन्द्र बंसल,शिव बाबा,हरीश पुरी, नीलम सचदेवा,बिमला गुलाटी, अंजलि,बिमल खेड़ा,कृष्ण बठला,रामसरुप मिगलानी, प्रेम बठला व अन्य अनेकों साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।