राकेश कथूरिया, कैथल. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा महोत्सव रैली के निमंत्रण के लिए पूर्व विधायक लीलाराम ने कैथल हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया । कैथल विधानसभा में 12 अगस्त को होने वाले तिरंगा रैली महोत्सव के लिए लीलाराम ने गाँव उझाणा, दयोरा , नोच, जसवंती, बलवंती, कठवाड़, खुराना, सिरटा और मानस गांवों का दौरा किया।

गाँव कठवाड़ में पहुँचने पर भाई लीला राम का सैंकड़ों युवाओं ने फूल मलाओं से स्वागत किया। गाँव वालों ने कहा कि तिरंगा यात्रा में कठवाड़ गाँव से 100 से ज़्यादा वहीकलों में सवार होकर लोग आयेंगे। गाँव वासियों ने लीला राम को विश्वास दिलाया कि पिछले साल की तिरंगा यात्रा से ज़्यादा लोग इस बार आयेंगे । लीलाराम ने कहा कि कैथल में 12 अगस्त को होने वाली तिरंगा रैली अपने आप में एक अनोखी तिरंगा रैली होगी, जिसमें हजारों लोग अपने ट्रैक्टर, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर के हाथों में तिरंगा लेकर के भारत माता की जय , भारत माता का उद्घोष करते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे ।

लीलाराम ने कहा कि ये हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम शहीदों को याद करें उनके पराक्रम, उनके शौर्य और उनकी वीरता को नमन करें । जिन शहीदों की कुर्बानियों से आज हम देश में सुरक्षित रह रहे हैं, आज देश तरक्की कर रहा है उन शहीदों को नमन करना हमारे लिए बड़े ही गौरव की बात है। लीलाराम ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे बेजोड़ संस्कृति है। यहां पर हम अपने ऋषियों को पूर्वजों को श्रद्धानुसार और वीरों को श्रद्धा और निष्ठा से याद करते हैं और उनको नमन करते हैं। यही कारण है कि भारत आज एक मजबूत देश के रूप में अपना विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब हम गाँव में जाते हैं और तिरंगा उत्सव के लिए लोगों में बात करते हैं तब हर व्यक्ति कहता है कि इस तरंगा उत्सव में हम सब हिस्सा लेंगे और इसके भागीदार बनेंगे । तिरंगा उत्सव के लिए सभी युवाओं में बुजुर्गों में और नौजवानों में उत्साह है। सभी कह रहे हैं कि हम भी तिरंगा उत्सव में आएंगे और शहीदों को प्रणाम करेंगे। लीलाराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय नरेंद्र मोदी जीके नेतृत्व में देश विकास की तरफ बढ़ रहा है। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न हुई है। तिरंगे के प्रति भारत देश के हर व्यक्ति के अंदर सम्मान है। लीलाराम ने कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र बन चुका है और आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी दिन रात भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं।