कैथल. करनाल मंडलायुक्त राजीव रतन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अब दावे एवं आपत्तियों लेकर उनके सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है, जिसे पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। प्रतिदिन निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और दावे एवं आपत्तियों का गंभीरता से निपटारा करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही विवरण के साथ मतदाता सूची में शामिल हो।
भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
करनाल मंडलायुक्त राजीव रतन मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अपडेट करने के लिए चल रही गतिविधियों, दावे एवं आपत्तियों तथा नोटिस जनरेशन प्रक्रिया की समीक्षा की।
एडीसी सुशील कुमार ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण जारी है। जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत लगभग 1 लाख 20 हजार नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 41 हजार 986 नो-मैपिंग श्रेणी के हैं, जबकि लगभग 77 हजार 952 मामलों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां चिन्हित की गई हैं।
इनमें मुख्य रूप से नाम में अंतर, नाम की वर्तनी अथवा रिकॉर्ड में भिन्नता, आयु संबंधी असमानता तथा अन्य विवरणों में अंतर शामिल हैं। जिन मामलों में विसंगतियां पाई गई हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित मतदाता 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इन दावों एवं आत्तपतियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और इसके बाद तीन अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे एवं आपत्तियों के निपटान के लिए गांव में स्थान निर्धारित स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां बूथ लेवल अधिकारी नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सत्यापन करेंगे। नो-मैपिंग से संबंधित मामलों का निस्तारण सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) स्तर पर किया जाएगा।
इस अवसर पर कैथल एसडीएम डा. संजय कुमार, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम मनीष यादव, सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- बांधवगढ़ रिजर्व में मिला बाघ का शव, इस साल 10 टाइगर की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया शवदाह
- छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी: समिति ने जनता से मांगे सुझाव, 15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय
- रफ्तार का कहर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, इधर खड़ी ट्रेलर से टकराई 2 ट्रेलर, कैबिन में फंसा चालक
- TVS ने बढ़ाए अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के दाम, iQube और Orbiter खरीदना हुआ महंगा
- समझौते से पीछे हटने का आरोप: हरियाणा के फायर और सफाई कर्मचारियों ने 6 अगस्त से तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान


