जिला अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधियों एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA-1 की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। निरीक्षक हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अजय कुमार व उनकी टीम ने गाँव कालपी (मुलाना) में भैंस चोरी की नीयत से की गई हत्या के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
बीती 13 मार्च 2026 को गाँव कालपी निवासी राम रत्न ने थाना मुलाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों ने भैंस चोरी करने के इरादे से उनके गाँव में धावा बोला था। जब जय दलाल ने आरोपियों का विरोध किया, तो उन्होंने बेरहमी से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस संबंध में थाना मुलाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।CIA-1 की प्रभावी कार्रवाई:मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 की टीम ने गहन तफ्तीश शुरू की। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी पिता पुत्र सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियारों को बरामद किया जा चुका है।
चौथे आरोपी की पहचान सुलतान मोहम्मद निवासी कलियाशपुर जिला सहारनपुर उतर प्रदेश के रूप में हुई है। न्यायिक कार्रवाई, आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
- खुद को कानून से ऊपर समझती है यूपी पुलिस? हाईकोर्ट ने दिखाया आईना, गौतमबुद्ध नगर मामले में की तीखी टिप्पणी

