Kamal Haasan Sandiyar First Look: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उनकी आने वाली फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें कमल हासन का बिल्कुल अलग और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का नाम ‘संडियार’ रखा गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कमल हासन के इस नए अवतार को देखकर फैंस भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पोस्टर में दिखा कमल हासन का खूंखार अंदाज

‘संडियार’ के पोस्टर में कमल हासन एक पुरानी जीप के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में मशीन गन है और चेहरे पर गुस्से के साथ गंभीरता साफ दिखाई दे रही है। उनके छोटे ग्रे बाल और घनी मूंछें इस लुक को और दमदार बना रही हैं। खास बात यह है कि जीप के दरवाजों पर खून के निशान भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मारधाड़ देखने को मिलने वाली है। कमल हासन का यह अंदाज उनके पुराने किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है।

आखिरकार सामने आया फिल्म का नाम

कमल हासन की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। फैंस लगातार जानना चाहते थे कि फिल्म का नाम क्या होगा। अब मेकर्स ने पोस्टर के साथ इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है। फिल्म का टाइटल ‘संडियार’ रखा गया है। इससे पहले जारी किए गए टीजर पोस्टर में भी कमल हासन का अलग अंदाज देखने को मिला था। उस पोस्टर में वह बिना आस्तीन की बनियान और वेष्टि पहने नजर आए थे। उनके हाथ में एक मुड़ा हुआ हथियार भी दिखाई दिया था। अब नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अनिरुद्ध रविचंदर की संगीत

इस फिल्म को खास बनाने के लिए मेकर्स ने म्यूजिक की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को सौंपी है। अनिरुद्ध के संगीत को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है और उनकी फिल्मों के गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को दमदार बनाने के लिए मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर जोड़ी अनबरीव को जोड़ा गया है। ऐसे में फिल्म में शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक देखने और सुनने को मिल सकता है।

‘ठग लाइफ’ के बाद नए अवतार में नजर आएंगे कमल हासन

कमल हासन लंबे समय से अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब ‘संडियार’ में उनका यह नया लुक देखकर फैंस को उनसे एक बार फिर दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से मेकर्स ने इसका पहला लुक जारी किया है, उससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से काफी उत्साह है।

Priyanka Chopra Ventilator 2: प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, 10 साल बाद लौटेगी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘वेंटिलेटर’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m