बठिंडा : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, इस हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल महिरों अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस का खुलासा : गला घोंटकर की गई हत्या
बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसप्रीत सिंह ने अपने कमरकस्से से कमल कौर का गला घोंटकर उनकी हत्या की। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश निहंग अमृतपाल महिरों ने रची थी। हत्या को 9-10 जून की रात को अंजाम दिया गया।
प्रमोशन के बहाने बठिंडा बुलाया गया
पुलिस ने बताया कि कमल कौर को एक प्रमोशनल इवेंट के बहाने बठिंडा बुलाया गया था। 11 जून की शाम करीब 7 बजे जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार (PB10FW9179, हुंडई ईयॉन) में एक महिला की लाश पड़ी है, जिससे बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश बरामद की और उसे मोर्चरी में रखवाया।

मां ने की लाश की पहचान
मृतका की मां गिरिजा ने लाश की पहचान कमल कौर के रूप में की। गिरिजा ने बताया कि उनके घर एक व्यक्ति आया था, जिसने खुद को अमृतपाल सिंह बताया और एक शोरूम के प्रमोशन के लिए कमल कौर को बठिंडा बुलाने की बात कही। उस समय कमल घर पर नहीं थीं। अगले दिन अमृतपाल ने फिर संपर्क किया, तब कमल ने अपनी मां को बताया कि वह प्रमोशन के लिए जा रही हैं और काम खत्म कर वापस आ जाएंगी। लेकिन अमृतपाल सिंह और उसके साथियों ने साजिश के तहत कमल कौर की हत्या कर दी।
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल महिरों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस हत्याकांड ने पंजाब में सनसनी फैला दी है, और पुलिस जल्द ही इस मामले में और खुलासे करने की तैयारी में है।
- स्कूल में बच्ची की सुरक्षा से जुड़ा मामला, शिक्षा मंत्री ने कार्रवाई पर क्या कहा?
- औबेदुल्लागंज में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला: बीजेपी नेता वचन सिंह लोधी का अनिश्चितकालीन धरना, 2 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर फूटा गुस्सा
- आपराधिक मामले में फंसे शिक्षक निलंबित, 48 घंटे से अधिक जेल में रहने पर DEO ने की कार्रवाई
- गुरु के चोले में छिपा था दरिंदा: स्कूल में नाबालिग छात्राओं से करता था गंदी हरकत, कोर्ट ने प्रिंसिपल को सुनाई 6 साल सश्रम कारावास की सजा
- DMF घोटाले में ED का एक्शन : बीज निगम से हुआ बड़ा खेल, सतपाल-मंदीप समेत 17 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश
