अनुगुल। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रविवार को पुलिस ने बताया कि जिले में चल रही कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा संचालित एक अवैध देसी हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बल्लीगुड़ा के एसडीपीओ शुभम भोसले ने जानकारी दी कि बीएसएफ की टीम ने शनिवार को बामुनिगांव थाना क्षेत्र के पनास्पदर गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान इस फैक्ट्री का पता लगाया। इस कार्रवाई को माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से कई तैयार देसी सिंगल-बैरल बंदूकें, बंदूक के बैरल, कटर और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस का कहना है कि इस फैक्ट्री का इस्तेमाल माओवादियों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा था।

तलाशी अभियान में तेजी
पुलिस ने बताया कि कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी, कोटागढ़, तुमूड़ीबंध और बामुनिगांव समेत कई थाना क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से सघन तलाशी अभियान जारी है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केकेबीएन (कंधमाल-कालाहांडी-बौध-नयागढ़) समूह से जुड़े कुख्यात माओवादी नेता सुक्रू और उसके साथियों को पकड़ना है।
सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया है कि माओवादियों के खिलाफ इस अभियान में एसओजी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों को मिलकर तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, महीने के अंत तक इस अभियान को और तेज करते हुए माओवादियों की गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
