बठिंडा। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना ने इस पूरे मामले को ‘मिस अंडरस्टैंडिंग’ बताया। उन्होंने कहा कि यह बस गलतफहमी है। मेरे लिए हर मां सम्मानजनक है।
कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को संदेश दिया है कि वे इस विवादित मामले में ‘मिसअंडरस्टैंडिंग का शिकार’ हुई हैं। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है। कंगना ने दावा किया कि इस मामले से उनका सीधा कोई लेना-देना नहीं था। मैंने री ट्विट क्या था… कंगना ने कहा कि यह एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था।
मैंने देश में चल रहे आंदोलनों को लेकर एक जनरल ट्वीट किया था। महिंदर कौर के पति से भी इस संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि जो भी गलतफहमी हुई है, उसके लिए उन्हें खेद है। कोर्ट में पेशी के दौरान महिंदर कौर खुद मौजूद नहीं थीं, लेकिन उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनौत ने बात की।

यह था मामला
यह मामला किसान आंदोलन के दौरान का है उस दौरान कंगना रनौत ने बठिंडा की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। कंगना ने ट्वीट में कहा था कि महिंदर कौर जैसी महिलाएं ‘100-100 रुपए लेकर धरने’ में शामिल होती हैं। इस ट्वीट के खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करवाया था। कंगना ने पहले तर्क दिया था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को री-पोस्ट किया था।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर

