बठिंडा। किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी थी, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी, इसके बाद कंगना नहीं आई उनके जगह उनके वकील आए थे। कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है।अब अगली सुनवाई 5 जनवरी को है।
आपको बता दें कि दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बीबी महिंदर कौर की फोटो के साथ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। इसके बाद ही महिंदर कौर समेत किसान आंदोलन में बैठे अन्य लोग ने भी इसका विरोध किया था।
इस बारे में महिंदर कौर का कहना है कि वह इस केस को लेकर गंभीर है और वह अब किसी भी हाल में कंगना को माफ नहीं करेंगी। वह यह लड़ाई तब तक लड़ेंगी जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

