बठिंडा। किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी थी, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी, इसके बाद कंगना नहीं आई उनके जगह उनके वकील आए थे। कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है।अब अगली सुनवाई 5 जनवरी को है।
आपको बता दें कि दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बीबी महिंदर कौर की फोटो के साथ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। इसके बाद ही महिंदर कौर समेत किसान आंदोलन में बैठे अन्य लोग ने भी इसका विरोध किया था।
इस बारे में महिंदर कौर का कहना है कि वह इस केस को लेकर गंभीर है और वह अब किसी भी हाल में कंगना को माफ नहीं करेंगी। वह यह लड़ाई तब तक लड़ेंगी जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता है।
- यूपी: सनातन धर्म पर केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- आपको चिंता करने की जरूरत नहीं
- MP विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर सियासत गरमाई: सत्र की अवधि सिर्फ 5 दिन रखने पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला- बोले, ‘सरकार सदन छोटा कर सकती है, जनता के सवाल नहीं’
- स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, कहा- किसानों और ग्रामवासियों को उनकी संपत्ति का पूरा अधिकार दिया जा रहा है
- लंबे अरसे बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू यादव, ओसामा के दोनों बेटों को दिया आशीर्वाद
- सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी, युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

