Kangana Ranaut FIR: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में उनकी हालिया टिप्पणी को आधार बनाते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर टिप्पणी को लेकर विवाद
सीकर निवासी विनोद भूदोली ने जयपुर के गांधी नगर थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 27 और 28 जुलाई को दिए गए कथित बयान में कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल छात्राओं और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस टिप्पणी से प्रदर्शन में शामिल छात्राओं की गरिमा, सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग
शिकायत में कहा गया है कि कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 79 (महिला की शालीनता का अपमान), धारा 356 (मानहानि) और धारा 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से अपमान) के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।
शिकायतकर्ता ने क्या कहा?
विनोद भूदोली का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि के बयान का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। उनका कहना है कि कथित टिप्पणी के कारण आंदोलन में शामिल छात्राएं मानसिक प्रताड़ना और असुरक्षा का सामना कर रही हैं। फिलहाल गांधी नगर थाना पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले में पुलिस शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
- गोपालगंज: NH-531 पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क की दर्दनाक मौत
- कमान मिलते ही आराधना मिश्रा का कानून-व्यवस्था पर बड़ा बयान, बोलीं- ‘BJP सरकार में सुरक्षित नहीं बेटियां’
- 1000 एंबुलेंस के साथ दिल्ली कूच! MP के प्राइवेट डॉक्टरों का बड़ा ऐलान; 8 अक्टूबर से आयुष्मान योजना का बहिष्कार
- CM Sai Singapore Visit: SBF के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, टाटा-नेस्ले समेत दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का दिया न्योता

