Rahul Gandhi and Kangana Ranaut Married News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बीजेपी सांसद कंगना रनौत शादी करेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों धुर विरोधी नेताओं की शादी का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे से बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत उखड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है। कंगना ने न केवल इस खबर का खंडन किया, बल्कि राजनीति में महिलाओं के सम्मान को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ऐसी घटिया हरकतों को नजरअंदाज करने वाली इंसान नहीं हैं।
दरअसल हाल ही में एक मीम पेज ने उनके नाम से राहुल गांधी को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है- अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं। जैसे ही यह पोस्ट कंगना की नजर में आई, उन्होंने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए इसकी धज्जियां उड़ा दीं।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लिखा- यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह के झूठ फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।
चिराग पासवान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों पर दी थी सफाई
इस तरह की खबर कंगना के लिए पहली बार नहीं है। हाल ही में कंगना रनौत और चिराग पासवान के अफेयर को लेकर खबरें आ रही थी, जिसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी भी तोड़ी थी। चिराग पासवान से अफेयर की अफवाहों पर सफाई देते हुए कंगना ने कहा था कि अगर उनके बीच रोमांस होता तो अब तक उनके बच्चे हो चुके होते। उन्होंने बताया था तकि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।
‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी कंगना रनौत
बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी हिट फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल पर काम को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लेखन, निर्देशन और को-प्रोडक्शन का काम विकास बहल संभाल रहे हैं। कंगना जहां एक तरफ सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, वहीं वो फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने ‘क्वीन’ के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की थी। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा था, ‘विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

