Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
  • |
  • ଓଡ଼ିଆ
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • खेल
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • जुर्म
  • धर्म
  • राशिफल
  • कारोबार
  • लाइफ स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • नौकरी
  • वेब स्टोरीज़
  • Diwali ki katha: जानिये कैसे मां लक्ष्मी बनी साहूकार की बेटी की सहेली…
  • साड़ी से लेकर इंडो-वेस्टर्न तक, दिवाली पर ट्राई करें ये शानदार आउटफिट्स
  • Flower Rangoli: दिवाली पर फूलों से सजाएं घर का आंगन
  • Rangoli Designs: नौसिखिया देखें ये 6 रंगोली डिजाइन, मिनटों में सज जाएगा आंगन
  • छोटी दिवाली पर रात 11:06 बजे तक भद्रा का साया, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
  • दिवाली पर दीपक जलाने की सही दिशा और संख्या क्या है? जानिए
  • Samsung का फ्लैगशिप फोन दिवाली सेल में हुआ पूरे 15,000 रुपए सस्ता, आप भी खरीदें
  • धनतेरस के दिन क्यों की जाती है यमराज की पूजा?
  • Diwali 2025: किस देश में दिवाली को कहा जाता है तिहार, क्या है इसका मतलब?
  • Diwali 2026: इस दिवाली घर से बाहर निकाल फेंके ये 6 चीजें
Home » उत्तर प्रदेश

ईमेल हैक कर भेजा फर्जी खाता, कानपुर की कंपनी के एक करोड़ रुपये ठगे; व्हाट्सएप पर पुष्टि के बाद भी हो गई बड़ी चूक

upnews
08 Nov 2026, 09:46 AM 11/08/2026उत्तर प्रदेश
Share
Share Share Follow
Preferred
ईमेल हैक कर भेजा फर्जी खाता, कानपुर की कंपनी के एक करोड़ रुपये ठगे; व्हाट्सएप पर पुष्टि के बाद भी हो गई बड़ी चूक

कानपुर. कानपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. ठगों ने दिल्ली की एक कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर कानपुर की राजस्थान लिकर्स लिमिटेड को एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. आरोपियों ने कारोबारी कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर भुगतान के लिए नया बैंक खाता नंबर दिया. इस खाते में रकम ट्रांसफर भी कर दी गई. बाद में पता चला कि पैसा संबंधित कंपनी के खाते में पहुंचा ही नहीं. इस मामले में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़ें- महराजगंज में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान मौत

दिल्ली की कंपनी से था कारोबारी संबंध

कानपुर के तिलकनगर में राजस्थान लिकर्स लिमिटेड का कार्यालय है. कंपनी का दिल्ली की केएलए कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से व्यापारिक संबंध है. दोनों कंपनियां माल की आपूर्ति और भुगतान से जुड़ी जानकारी ईमेल के जरिए साझा करती थीं. राजस्थान लिकर्स ने दिल्ली की कंपनी से माल मंगाया था. इसका भुगतान किया जाना था.

आठ अक्टूबर को भेजा गया फर्जी ईमेल

आरोप है कि आठ अक्टूबर को साइबर ठगों ने केएलए कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर ली. इसके बाद राजस्थान लिकर्स को फर्जी ईमेल भेजा गया. इसमें बकाया बिल का तत्काल भुगतान करने को कहा गया. ईमेल में केनरा बैंक की नई दिल्ली शाखा का खाता नंबर दिया गया था.

व्हाट्सएप पर पुष्टि के बाद भी हुई ठगी

नया बैंक खाता देखकर राजस्थान लिकर्स के अधिकृत प्रतिनिधि आशीष लालवानी ने केएलए कंपनी के निदेशक अनुराग बिंदल से व्हाट्सएप पर पुष्टि की. आरोप है कि निदेशक ने खाता बदलने की सहमति दे दी. हालांकि कंपनी का खाता बदला जरूर था, लेकिन वह केनरा बैंक में नहीं था. इस तरह ठगों के भेजे गए खाते में एक करोड़ रुपये पहुंच गए.

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर अयोध्या में CM योगी, हनुमानगढ़ी में की पूजा; जानें लक्ष्मी पूजन के 3 शुभ मुहूर्त

तीन नवंबर को खुला धोखाधड़ी का मामला

पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर को अनुराग बिंदल ने आशीष लालवानी से बकाया भुगतान के बारे में पूछा. इसके बाद आशीष ने भुगतान की जानकारी दी. जांच में पता चला कि राजस्थान लिकर्स के खाते से कुल 3,50,14,872 रुपये अलग-अलग खातों में भेजे गए थे. इनमें फर्जी ईमेल में दिए गए खाते में आरटीजीएस के जरिए एक करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे. निदेशक ने खाते में रकम मिलने से इनकार किया. बैंक से जांच कराने पर ईमेल हैक होने और फर्जी खाते की जानकारी मिली. इसके बाद कंपनी ने छह नवंबर को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई.

  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें 
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

Bilaspur News Update : युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार… दीपावली और छठ को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा… कलेक्टोरेट में 5 पदों पर होगी भर्ती… पढ़ें और भी खबरें
छत्तीसगढ़

Bilaspur News Update : युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार… दीपावली और छठ को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ी सुरक्षा… कलेक्टोरेट में 5 पदों पर होगी भर्ती… पढ़ें और भी खबरें

Today | 2 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
​मोकामा के नदवां गांव में अखंड रामचरितमानस पाठ, अनंत सिंह के संकट दूर करने को एकजुट हुए ग्रामीण
बिहार

​मोकामा के नदवां गांव में अखंड रामचरितमानस पाठ, अनंत सिंह के संकट दूर करने को एकजुट हुए ग्रामीण

Today | 10 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
1984 Sikh Riots: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 150 पीड़ित परिवारों को मिली सरकारी नौकरी
दिल्ली

1984 Sikh Riots: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 150 पीड़ित परिवारों को मिली सरकारी नौकरी

Today | 15 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Haryana Morning News : पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
Uncategorized

Haryana Morning News : पार्किंग विवाद में कारोबारी की हत्या, 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 100 से ज्यादा FIR समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Today | 19 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
एमपी में 4 दिसंबर को पंचायत उपचुनाव: 12 नवंबर से शुरू होगा नामांकन, इस दिन आएगा रिजल्ट
मध्यप्रदेश

एमपी में 4 दिसंबर को पंचायत उपचुनाव: 12 नवंबर से शुरू होगा नामांकन, इस दिन आएगा रिजल्ट

Today | 22 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University new bharat sweet Naivedya Sweets Kuber Jwellers itsahospital

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved
×